POST / August 4, 2022

Swatantrya Din Hindi Bhashan

स्वातंत्र्य दिन हिंदी भाषण आजादी के 78वे साल के जश्न में आप सभी का स्वागत है।आज 15 अगस्त के दिन हम सब साथ होकर भारत का झंडा साथ मिलकर लहराते हैं।क्योंकि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हम सब जानते हैं कि एक समय में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था।अ


            

स्वातंत्र्य दिन हिंदी भाषण


  

आजादी के 78वे साल के जश्न में आप सभी का स्वागत है।आज 15 अगस्त के दिन हम सब साथ होकर भारत का झंडा साथ मिलकर लहराते हैं।क्योंकि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हम सब जानते हैं कि एक समय में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था।अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा कर भारतीयों की ऐसी दुर्दशा कर दी, कि भारतीय अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे। ऐसे समय में कुछ ऐसे वीर पुत्र भी जन्मे थे जिन्होंने भारत में क्रांतिकी लहर उठा कर एक स्वतंत्र देश बनाया।भारत देश को आजाद करने के लिए कई बार जेल गए। अपना खून बहाया,और लड़ते-लड़ते इस देश की मिट्टी के लिए शहीद भी हो गए।भारत मां के सपूतों की कुर्बानी के कारण अंग्रेज देश छोड़कर चले गए और हमें स्वतंत्रता मिली। हम सब ने साथ रहकर आज हम सबने यह साबित किया है कि,भारत आज भी किसी सोने की चिड़िया से कम नहीं है क्योंकि जहां अलग-अलग धर्म,अलग-अलग जाती है फिर भी लोग एक साथ रहते हैं।इन सब की एकता के अनोखे रंग के सामने सोने का रंग फीका है।यही एक ऐसा देश है जहां आरती है, अजान है,हिंदू है,मुसलमान है हमें गर्व है इस देश पर कि ये हमारा हिंदुस्तान है।

भाषण PDF स्वरूपात डाऊनलोड करण्यासाठी CLICK HERE वर स्पर्श करा..





Community conversation 0

Leave a comment